
Honda SP 125: भारत में दोपहिया वाहनों का बाजार लगातार विकसित हो रहा है और हर साल कंपनियां नई तकनीक और फीचर्स के साथ अपनी बाइक्स पेश करती हैं Honda जो विश्वसनीयता और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है यह बाइक न सिर्फ युवाओं बल्कि रोज़ाना ऑफिस जाने वाले राइडर्स के लिए भी एक आकर्षक विकल्प है।
कंपनी द्वारा भारतीय मार्केट में लॉन्च की गई Honda SP 125 जो ना केवल अपने परफॉर्मेंस को लेकर काफी चर्चा में आ रही है बल्कि इसमें कई सारे स्मार्ट फीचर्स शामिल किए गए हैं जो इस बाइक को नया बनाती है तो आइए बिना किसी देरी के जानते हैं बाइक से जुड़ी सारी जानकारी।
Honda SP 125
फीचर्स के मामले में Honda SP 125 अब काफी स्मार्ट हो गई है इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जिसमें जरूरी जानकारी जैसे की स्पीड, फ्यूल लेवल, गियर पोजिशन और माइलेज की जानकारी मिलती है। इसके अलावा बाइक में साइलेंट स्टार्ट टेक्नोलॉजी, इंजन स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, पास स्विच, इंजन किल स्विच, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और LED हेडलाइट जैसे काफी हाईटेक फीचर्स शामिल है जो इसे रोजाना इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
Engine and mileage performance
कंपनी द्वारा बाइक में 123.94cc, सिंगल सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है यह इंजन 10.8 bhp @ 7500 rpm की पावर और 10.9 Nm @ 6000 rpm का टॉर्क जनरेट करता है तथा इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह इंजन स्मूद और रिफाइंड परफॉर्मेंस देता है।
कंपनी दावा करती है कि यह बाइक 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम होती है तथा इसका फ्यूल टैंक 11 लीटर का होता है जिसे एक बार फुल करवाने पर या 700 से 730 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है तथा बाइक की टॉप स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक की होती है।
Breaking system and suspension
कंपनी ने उसके सस्पेंशन को इस तरह तैयार किया है कि यह रोजाना सफर में काफी आरामदायक एक्सपीरियंस ऑफर करते हैं इसके आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और पीछे की तरफ हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। वहीं ब्रेकिंग की बात करी जाए तो इसके आगे की तरफ डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ (CBS) का सपोर्ट मिलता है।
Price and option
अगर कीमत की बात करी जाए तो Honda SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹92,000 से ₹1,05,000 के बीच तय की गई है। पर आप इसे लगभग ₹12,000 से ₹15,000 की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते है।
Disclaimer: यह जानकारी सिर्फ आपके समझने और गाइड करने के लिए दी गई है असली कीमत, EMI और ऑफर आपके नजदीकी डीलरशिप और राज्य के नियमों के अनुसार अलग हो सकते हैं, खरीदने से पहले हमेशा डीलर से सही जानकारी ज़रूर ले लें।